Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन
#Trending

पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन

पब्लिक अड्डा में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ प्रमुख चौकों पर चलाया अभियान
By Shiwam KeshriJuly 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में लगातार लगने वाले जाम और सड़क किनारे बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बीते गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान लोगों को होने वाली भारी परेशानी, घंटों जाम और सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर पब्लिक अड्डा ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पुलिस बल के साथ संयुक्त अतिक्रमण हटाओ सह चेतावनी अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने किया। प्रशासनिक टीम ने कुरुमगढ़ मोड़, बैंक रोड, बस स्टैंड, अलबर्ट एक्का चौक और सोहन चौक सहित कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों और बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।

अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करने और वाहन चालकों से केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में अंचल निरीक्षक नरेंद्र सेठ, अमीन उमाशंकर कुमार, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, चैनपुर थाना के सशस्त्र जवान तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पब्लिक अड्डा में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि मुख्य चौक-चौराहों पर अवैध अतिक्रमण और गलत पार्किंग के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि प्रशासन इसी तरह नियमित अभियान चलाता रहा तो चैनपुर बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुप्त सूचना पर बड़ी छापेमारी, राजनगर में 800 किलो जावा महुआ और शराब बरामद

July 10, 2026

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्का वर्षा, जानिए कहां दिखेगा दुर्लभ नजारा

July 10, 2026

RECENT ADDA.

गुप्त सूचना पर बड़ी छापेमारी, राजनगर में 800 किलो जावा महुआ और शराब बरामद

July 10, 2026

पब्लिक अड्डा की खबर का बड़ा असर, अतिक्रमण हटाओ अभियान पर उतरा प्रशासन

July 10, 2026

झारखंड में SIR फॉर्म के नाम पर वसूली, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

July 10, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और पर्सीड उल्का वर्षा, जानिए कहां दिखेगा दुर्लभ नजारा

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.