Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन
Bihar

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
By Samsul HaqueJuly 9, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समर्पण के साथ क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित रखेंगे।

पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कृष्णानगर (मंदिरी) स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

एनडीए नेताओं की रही मौजूदगी

नामांकन के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, लोजपा (रामविलास) की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 9, 2026

ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत, सुपौल के दुलारी गांव में ट्रेलर के नीचे दबे

July 9, 2026

फर्जी लोन मामले में नवादा में हड़कंप, पुश्तैनी मकान पर निकाले गए 20 लाख रुपये

July 9, 2026

RECENT ADDA.

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

श्रीलंका की जेल में हिंसक झड़प, अधिकारियों सहित कई की मौ’त

July 9, 2026

सीवान के उत्पाद निरीक्षक पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 9, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन

July 9, 2026

ट्रैक्टर हादसे में किसान की मौत, सुपौल के दुलारी गांव में ट्रेलर के नीचे दबे

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.