Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»5 घंटे जाम के बाद खुला मनोहरपुर–बड़बिल मार्ग, लिखित समझौते पर झुका सेल प्रबंधन
Jharkhand

5 घंटे जाम के बाद खुला मनोहरपुर–बड़बिल मार्ग, लिखित समझौते पर झुका सेल प्रबंधन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्थानीय नियोजन नीति लागू करने और क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग को लेकर बुधवार को मनोहरपुर–बड़बिल/किरीबुरू मुख्य सड़क पर शुरू किया गया आंदोलन प्रशासन की पहल और सेल प्रबंधन के साथ लिखित समझौते के बाद समाप्त हो गया। सुबह करीब आठ बजे संयुक्त ग्रामसभा परिषद के नेतृत्व में चिड़िया, बिनुवा, लोडो, टिमरा, सौदा और अंकुवा गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए, जिससे लगभग साढ़े पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति को देखते हुए मनोहरपुर के अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, बीडीओ शक्तिकुंज तथा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सेल चिड़िया खदान के महाप्रबंधक रवि रंजन और उपमहाप्रबंधक रतन पतरी ने ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। बातचीत के बाद सेल प्रबंधन ने चार प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति दी। समझौते के तहत प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवक-युवतियों को संबंधित गांवों के मुंडाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, स्थानीय नियोजन एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने, सीएसआर मद से स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने तथा बिरसा चौक से अंकुवा चौक तक लगभग पांच किलोमीटर जर्जर सड़क का पक्कीकरण कराने का आश्वासन दिया गया।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद दोपहर 1:26 बजे ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क खाली कर दी, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया। हालांकि आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में वादों को अमल में नहीं लाया गया तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान शुरू, नियम तोड़ने पर पेट्रोल पम्पों पर होगी कार्रवाई

July 8, 2026

बैंक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, बोकारो में साइबर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2026

कोडरमा जूडो चैंपियनशिप में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, 65 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन

July 8, 2026

RECENT ADDA.

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान शुरू, नियम तोड़ने पर पेट्रोल पम्पों पर होगी कार्रवाई

July 8, 2026

बैंक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, बोकारो में साइबर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2026

कोडरमा जूडो चैंपियनशिप में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, 65 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन

July 8, 2026

चुनावी सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, वेयर हाउस पहुंचकर CCTV और व्यवस्थाओं की जांच

July 8, 2026

भाजपा के प्रथम विधायक राधे सुम्ब्रुई को श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका योगदान

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.