Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहपुर में भाजपा का डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम, मंत्री शैलेंद्र ने दी जानकारी
Bihar

बिहपुर में भाजपा का डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम, मंत्री शैलेंद्र ने दी जानकारी

भागलपुर के बिहपुर में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के तहत विधानसभा स्तरीय डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया गया।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 5, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bhagalpur: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के बिहपुर स्थित एनडीए (NDA) कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित इस विधानसभा स्तरीय डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम में पार्टी को जमीनी स्तर पर तकनीकी रूप से मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सरल ऐप (Saral App) के जरिए परीक्षा देकर मिलेगा सर्टिफिकेट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इं. शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर कम से कम दस कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बूथ पर तैनात हमारे 12 में से 10 कार्यकर्ता अब पूरी तरह से डिजीटल लर्निंग के माध्यम से प्रशिक्षित होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के आधिकारिक ‘सरल ऐप’ पर जाकर एक ऑनलाइन संक्षिप्त परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेने की अंतिम तिथि सोमवार तक ही निर्धारित की गई है।

बिहपुर विधानसभा में तैयार होंगे 3160 डिजिटल कार्यकर्ता

भाजपा आईटी सेल के नवगछिया जिला संयोजक संजीव कुमार वर्मा ने इस अभियान के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य नारा “डिजिटल लर्निंग से सीखें, प्रमाण पाएं व खुद को सशक्त बनाएं” है। सरल ऐप पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का इतिहास, प्रमुख कार्यक्रम और ‘पंच निष्ठा’ जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं, जिससे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हमेशा अपडेट रहेंगे। मंत्री इं. शैलेंद्र ने दावा किया कि अकेले बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों को मिलाकर कुल 3160 डिजिटल कार्यकर्ता तैयार होंगे और इस अभियान में नवगछिया पुलिस जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान हासिल करेगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दिनेश यादव, अभय कुमार राय, मुकेश राणा, रूपेश रूप, संजय शर्मा नागर, डोमी मंडल सहित सभी मंडल अध्यक्षों और जिला स्तरीय नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मंत्री शैलेंद्र ने 11 अप्रैल से 11 मई तक का अपना एक महीने का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड भी कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक; अनुपूरक बजट होगा पेश

July 5, 2026

नवादा में मामूली विवाद पर पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, साला गंभीर

July 4, 2026

मुजफ्फरपुर में मंदिर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग; बिजनेसमैन की गोली मारकर ह’त्या

July 4, 2026

RECENT ADDA.

चतरा में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, कई घायल

July 5, 2026

बोकारो में RJD का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, लालू-तेजस्वी के समर्थन में गूंजे नारे

July 5, 2026

पोटका के दो गांवों में शुरू हुई ‘अपूर पाठशाला’, बांग्ला भाषा बचाने का अनोखा अभियान

July 5, 2026

दुबिल माइंस विवाद पर सांसद जोबा माझी की बड़ी पहल, जल्द होगी त्रिपक्षीय वार्ता

July 5, 2026

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा को मिला नया नेतृत्व, विकास गुप्ता बने अध्यक्ष, नई टीम ने ली शपथ

July 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.