Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हिमांशु सिंह हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सरयू राय बोले- बंद सरकार के खिलाफ नहीं
Jharkhand

हिमांशु सिंह हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सरयू राय बोले- बंद सरकार के खिलाफ नहीं

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 2, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि हत्या जैसी गंभीर और संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद का उद्देश्य किसी सरकार को घेरना नहीं, बल्कि डीडी बार हत्याकांड के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।

बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि सरकार को इस बंद को अपने खिलाफ नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बंद शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर जनता की चिंता का प्रतीक है। उनका कहना था कि यदि प्रशासन समय पर कार्रवाई करता है तो लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।

उन्होंने शहर के सभी व्यवसायियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बड़ी कंपनियों से अपील की कि वे शुक्रवार को अपने संस्थान स्वेच्छा से बंद रखें। उनके अनुसार यह बंद किसी संगठन विशेष का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक संवेदना और अपराध के खिलाफ एकजुटता का संदेश है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों से भी इस मुद्दे की गंभीरता को समझने की अपील की।

सरयू राय ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना को किसी समाज या राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं के विरोध में समाज के सभी वर्गों और सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक समुदाय की घटना पर केवल वही समाज आगे आए और बाकी लोग मौन रहें, तो यह उचित नहीं होगा।

उन्होंने शहर में बढ़ रही अड्डेबाजी, जुआ, शराबखोरी और नशाखोरी पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि इन गतिविधियों को पुलिस संरक्षण मिलने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। साथ ही शांति समितियों के गठन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें केवल सक्रिय और जिम्मेदार लोगों को ही शामिल किया जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने कहा कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक जनआंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय किए बिना कानून-व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि हाल के महीनों में शहर में चापड़बाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सभी समाजों के प्रतिनिधियों को शामिल कर एक समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें।

बैठक में उषा यादव, अजय कुमार, संजय मिश्रा, रमेश कुमार, मुश्ताक अहमद, भास्कर मुखी और अंजलि सिंह सहित कई लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डीडी बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच संचालन सुबोध श्रीवास्तव ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने भरा एसआईआर फॉर्म

July 2, 2026

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

July 2, 2026

लोकतंत्र खतरे में है? सुखदेव भगत बोले- विपक्ष को कमजोर करने में लगी है भाजपा

July 2, 2026

RECENT ADDA.

‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ अभियान शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने भरा एसआईआर फॉर्म

July 2, 2026

लोहरदगा में मानवता की मिसाल, एक यूनिट रक्त ने मरीज को दी नई उम्मीद

July 2, 2026

लोकतंत्र खतरे में है? सुखदेव भगत बोले- विपक्ष को कमजोर करने में लगी है भाजपा

July 2, 2026

कोडरमा में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा, बकाया मानदेय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

July 2, 2026

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अक्षरों का जादू, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

July 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.