Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन
Bihar

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पहली बार सदन पहुंचे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सबसे अधिक चर्चा में रहे।
Ashish SinghBy Ashish SinghJuly 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित समारोह में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Read more: बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA के सभी 9 दिग्गजों ने किया नामांकन!

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने भी औपचारिक रूप से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी पहली बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों पहली बार सदन के सदस्य बने हैं।

इन नेताओं ने ली शपथ

शपथ ग्रहण की शुरुआत जनता दल (यूनाइटेड) के ललन प्रसाद से हुई। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अनिल ठाकुर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने शपथ ली। चौथे क्रम पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सदस्यता की शपथ ग्रहण की, जबकि उनके बाद पांचवें क्रम पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा भाजपा के संजय मयूख तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुनील कुमार सिंह ने भी विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

तीन महिला सदस्य भी बनीं विधान परिषद का हिस्सा

शपथ ग्रहण समारोह में तीन नवनिर्वाचित महिला सदस्यों ने भी सदस्यता की शपथ ली। इनमें जनता दल (यूनाइटेड) की भारती मेहता, शिवरानी देवी और शीला प्रजापति शामिल रहीं। ललन प्रसाद को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर निर्वाचित किया गया है। नीतीश कुमार ने मार्च 2026 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पहली बार सदन पहुंचे पवन सिंह और निशांत कुमार

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी 10 नवनिर्वाचित सदस्य औपचारिक रूप से बिहार विधान परिषद का हिस्सा बन गए। समारोह में सबसे अधिक चर्चा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की रही, जिन्होंने मनोरंजन जगत से राजनीति में कदम रखने के बाद अब विधान परिषद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी विधान परिषद में यह पहला कार्यकाल है। शपथ लेने के बाद सभी सदस्यों ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनता के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026

गुलगुला बना काल, गले में फंसा, 28 वर्षीय युवक की तड़पकर मौत

July 1, 2026

RECENT ADDA.

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

रांची को पहली बार मिली एशिया के सबसे पुराने ‘डूरंड कप’ की मेजबानी

July 1, 2026

3 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.