फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरोचट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: चतरोचट्टी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चतरोचट्टी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  चतरोचट्टी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चतरोचट्टी बाजार से लखन महतो की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक JH02BH-5364 चोरी हो गई थी। इस संबंध में लखन महतो, पिता तुलसी महतो, साकिन-गोविन्दपुर कला, थाना-विष्णुगढ़, जिला-हजारीबाग ने चतरोचट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर चतरोचट्टी थाना कांड सं0-32/2026 अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज किया गया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी गई बाइक ग्राम-बड़की सीधावारा स्थित लालजी तुरी के घर पर है। सूचना पर छापामारी कर पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी लालजी तुरी, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-फलजीत तुरी, ग्राम-बड़की सीधावारा, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में स0अ0नि0 महेश कुमार शर्मा, आरक्षी-1410 बिरसु उरांव, आरक्षी-644 प्रदीप लकड़ा, आरक्षी-1435 अजय मेहता, आरक्षी-1608 रामेश्वर यादव सहित चतरोचट्टी थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram