Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हिमांशु सिंह मर्डर केस पर भाजपा का बड़ा बयान, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग
Jharkhand

हिमांशु सिंह मर्डर केस पर भाजपा का बड़ा बयान, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या पुलिस संरक्षण में हुई है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपियों के साथ-साथ घटना स्थल पर मौजूद और अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा सभी दोषियों को कठोरतम दंड, यहां तक कि फांसी की सजा दिलाई जाए।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों द्वारा युवक को खींचकर चाकू मारकर हत्या कर देना कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि घायल युवकों को समय पर सुरक्षा और उपचार नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हुई। उन्होंने एसएसपी से पिछले तीन महीनों में हत्या, लूट, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाओं का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध नियंत्रण के बजाय वाहन जांच और वसूली में अधिक व्यस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर जमशेदपुर बंद का भी आह्वान किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी नागरिकों को सुरक्षा देना है, लेकिन वर्तमान शासन इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, चापड़बाजी और छिनतई की घटनाओं से जनता में भय का माहौल है और जमशेदपुर की शांतिपूर्ण पहचान धूमिल हो रही है। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी लगातार कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाती रही है और जल्द ही प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.