Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»केन्दाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
Jharkhand

केन्दाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना केन्दाडीह बैंक के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।

मृतक की पहचान गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी सागर मंडल (19) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में अमित कालिंदी (22), दीप मुंडा (31) और गोरा मुंडा (28) घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार गोरा मुंडा की हालत खतरे से बाहर है, जबकि दीप मुंडा और अमित कालिंदी के सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

घायल गोरा मुंडा ने बताया कि वह दीप मुंडा के साथ अपनी भांजी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर मुसाबनी क्षेत्र के एक गांव से घर लौट रहे थे। उसी समय दूसरी बाइक पर सवार अमित कालिंदी और सागर मंडल मुसाबनी की ओर घूमने जा रहे थे। केन्दाडीह बैंक के पास दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को केन्दाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सागर मंडल को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही एमजीएम अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर डीडी क्लब चाकूबाजी मामला ह’त्या में तब्दील, घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने आ’त्मह’त्या की, पुलिस जांच में जुटी

June 29, 2026

रांची में द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, विजेता खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

June 29, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर डीडी क्लब चाकूबाजी मामला ह’त्या में तब्दील, घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने आ’त्मह’त्या की, पुलिस जांच में जुटी

June 29, 2026

रांची में द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, विजेता खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

June 29, 2026

रांची में राष्ट्रीय सेमिनार: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ से बनेगा समृद्ध भारत- न्यायमूर्ति सारंगी

June 29, 2026

33 किमी तक छत पर बैठाकर बच्चों का सफर, शिक्षा विभाग और प्रशासन पर उठे सवाल

June 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.