अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को एमटीसी सदर अस्पताल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जुझार माझी, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, डॉ. शिव चरण हांसदा, उपाधीक्षक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने किया।
शिविर का अवलोकन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम मनीष कुमार IAS, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी IAS और प्रशिक्षु IAS ईरा जोरवाल ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने समाज द्वारा किए जा रहे रक्तदान कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि समाज का अपना रक्तदान समूह भी है, जो लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान का कार्य कर रहा है।
रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान 60 वर्षीय शंभू कच्छप ने पहली बार रक्तदान किया, जिसकी उपायुक्त ने प्रशंसा की।
बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 30 जून को उरांव समाज का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की, सचिव अनिल लकड़ा, मुख्य सलाहकार सहदेव किसपोट्टा, सलाहकार बाबूलाल बरहा, उपसचिव लालू कुजूर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बरहा, दुर्गा खलखो, लाइब्रेरीमैन ऑफ झारखंड संजय कच्छप, गणेश कच्छप, राजकमल लकड़ा, महावीर बरहा, विष्णु मिंज, प्रवीण डाडेल, सागर कुंकल, हरीश पान, वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, समाजसेवी लक्ष्मी बरहा, विजय लक्ष्मी लकड़ा, किरण नुनिया, सरना समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष विमल खलखो, उपाध्यक्ष सोमनाथ कोया, अनिल उरांव, सदस्य सागर तिर्की, रोहन कच्छप, दीपक खलखो, बिंदेश्वर गगराई, पवन कोया, तुलसी उरांव और राजू खलखो सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
इसके अलावा प्रताप कटियार, पंकज खलखो, सीताराम मुंडा, सुमित बरहा, विक्रम खलखो, इशू टोप्पो, रोहित खलखो, खुदीय कुजूर, शम्भू टोप्पो, संजय लागूरी, सुभाष कुजूर, रोहित लकड़ा, अनिल बरहा, रोबर्ट खलखो, राजू तिग्गा, मालती तिग्गा, मोहम्मद तहसीन अख्तर, मनीष कुमार गुप्ता, मो. अहसान और इरशाद अली सहित कई लोग उपस्थित थे।

