Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»तुरामडीह माइंस विवाद गरमाया, नांदूप में अर्जुन मुंडा के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Jharkhand

तुरामडीह माइंस विवाद गरमाया, नांदूप में अर्जुन मुंडा के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

यूसील की तुरामडीह माइंस परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने पुनर्वास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध तेज कर दिया है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 22, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नांदूप गांव में सोमवार को यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की तुरामडीह माइंस परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रहा असंतोष खुलकर सामने आ गया। विस्थापन, पुनर्वास और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर गांव पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को ग्रामसभा के एक वर्ग के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से उनका पुतला भी फूंका।

ग्रामीणों और ग्रामसभा प्रतिनिधियों का आरोप है कि नांदूप सहित आसपास के कई गांव यूसील की माइंस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि परियोजना शुरू होने के समय स्थानीय लोगों को रोजगार, बेहतर पुनर्वास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के कई वादे किए गए थे, लेकिन वर्षों बाद भी अधिकांश आश्वासन अधूरे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यह इलाका पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद स्थानीय आदिवासी समुदाय के अधिकारों और पारंपरिक व्यवस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।

वहीं, अर्जुन मुंडा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सरकार और यूसील प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाना है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के साथ हुई बातचीत में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, लंबित मामलों के समाधान और पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग रखी गई है। उनके अनुसार कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यात्मक नहीं हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में विस्थापित समिति ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूसील प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे प्रभावित परिवारों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

विस्थापितों की प्रमुख मांगों में स्थानीय लोगों को ठेका कार्यों में प्राथमिकता, पुराने मजदूरों की सेवा सुरक्षा, बर्खास्त कर्मियों या उनके आश्रितों की पुनर्नियुक्ति, लंबित बहाली प्रक्रिया को पूरा करना, समुचित पुनर्वास, धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण, मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन, सड़क प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और बिजली सुविधाओं का विस्तार शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, आदिवासी भाषा और संस्कृति के संरक्षण, लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापना, ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे तथा प्रदूषण नियंत्रण की भी मांग की जा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल ग्रामसभा और पूर्व मुख्यमंत्री के अलग-अलग दावों के बीच यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन और यूसील प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

RECENT ADDA.

JSCA स्टेडियम में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

June 23, 2026

चिरैया खेल मैदान होगा समतल, ग्रामीणों की मांग पर आगे आए कांग्रेस नेता प्रदीप मिंज

June 23, 2026

एसडीपीओ श्रुति की नई पहल, हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

June 23, 2026

विधायक की पहल रंग लाई, कुर्से गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी बिजली

June 23, 2026

कागजात होने के बावजूद महिला पर हमला, प्रेमनगर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.