फॉण्ट कनवर्टर NEW

रायपुर में झारखंड का परचम लहराने निकलीं लोहरदगा की कराटे खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी में 20 एवं 21 जून को आयोजित नेशनल गेम चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया है। शिहान अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले से

अपनी भाषा में पढ़ें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी में 20 एवं 21 जून को आयोजित नेशनल गेम चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया है। शिहान अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले से विद्या कुमारी, सोनाली कुमारी, हर्षिता कुमारी, रेणुका कुमारी, शुशीला कुमारी, रूपा कुमारी एवं प्रीति उरांव प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनके साथ झारखंड राज्य के कुल 32 कराटे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रायपुर रवाना हुए हैं। खिलाड़ियों के प्रस्थान के अवसर पर खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और लोहरदगा का नाम रोशन करने की कामना की। खिलाड़ियों में भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने को लेकर उत्साह देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram