Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»दस साल से अधूरी जल योजना, रामनगर बस्ती के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे
Jharkhand

दस साल से अधूरी जल योजना, रामनगर बस्ती के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने शुक्रवार को शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत उनसे वर्ष 2016 में जल कनेक्शन के नाम पर राशि ली गई थी, लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में न तो पाइपलाइन बिछाई गई और न ही घरों तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं बागबेड़ा महानगर विकास समिति की सक्रिय सदस्य कविता पांडेय ने बताया कि तत्कालीन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्येक परिवार से 450 रुपये लेकर जल कनेक्शन के लिए रसीद जारी की गई थी। उस समय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन आज तक योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि योजना के अधूरे रहने से क्षेत्र के हजारों लोग बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रामनगर बस्ती के निचले इलाकों में जल संकट की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अधिकांश सरकारी और निजी बोरिंग सूख चुके हैं या उनमें पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई परिवार प्रतिदिन 30 से 40 रुपये खर्च कर पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

स्थानीय महिलाओं ने कहा कि पानी की समस्या के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं तथा लोगों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में जाना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में अविलंब पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाए तथा सभी पात्र परिवारों को घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही योजना में हुई देरी और लोगों से लिए गए शुल्क की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग चरणबद्ध और उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार

June 19, 2026

नवनिर्वाचित सांसद बैद्यनाथ ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, झारखंड विकास पर हुई चर्चा

June 19, 2026

मकुन्दा गांव को मिली विकास की सौगात, 600 फीट नाली निर्माण का शुभारंभ

June 19, 2026

RECENT ADDA.

चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार

June 19, 2026

नवनिर्वाचित सांसद बैद्यनाथ ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, झारखंड विकास पर हुई चर्चा

June 19, 2026

मकुन्दा गांव को मिली विकास की सौगात, 600 फीट नाली निर्माण का शुभारंभ

June 19, 2026

संसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के निरीक्षण में सड़क, गार्डवॉल और पुल निर्माण में मिली अनियमितता

June 19, 2026

कृषि, शिक्षा और आजीविका संवर्धन पर जोर, डुमरी में एसयूडी लाइफ फाउंडेशन की पहल

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.