Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»26 साल बाद भी अधूरी मांग! SC दर्जे के लिए गंडा समाज ने सरकार को घेरा
Jharkhand

26 साल बाद भी अधूरी मांग! SC दर्जे के लिए गंडा समाज ने सरकार को घेरा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: झारखंड में गंडा समाज को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से लंबित इस मांग पर अब सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए, ताकि समुदाय को संवैधानिक अधिकार और आरक्षण का लाभ मिल सके।

राज क्लब गंडा समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया ने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों में गंडा समाज के लगभग डेढ़ लाख लोग निवास करते हैं। समाज के लोग लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ेपन का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन झारखंड में समान परिस्थितियों के बावजूद इस समुदाय को यह सुविधा नहीं मिल रही है। इससे समाज के युवाओं और विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, आरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य गठन के समय उन्हें उम्मीद थी कि अलग झारखंड बनने के बाद उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी, लेकिन 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सरकार से गंडा समाज को जल्द से जल्द अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की।

समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नरेश कुमार टांडिया, फूलचंद राय, धर्मेंद्र दीप, हिरण बीथ, कृपा नाग, मोतीलाल करन, सुमित्रा सागर, शंकर टांडिया, रेखा महानंद, सागर सोना, सोनू सोना, मनोज नाग, बलराम टांडी, कार्तिक दीप, अरुण दीप, लक्ष्मी महानंद, गोरेश नाग, रेखो हर्षपाल, प्रिया नाग, अंजलि छत्तर, मदन कुमार, नवीन कुमार, हेमंत विश्वाल, सन्नी टांडी, दिलीप कुमार सुना, श्याम बारिक, आनंद नाग और गणेश नाग समेत बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के निरीक्षण में सड़क, गार्डवॉल और पुल निर्माण में मिली अनियमितता

June 19, 2026

कृषि, शिक्षा और आजीविका संवर्धन पर जोर, डुमरी में एसयूडी लाइफ फाउंडेशन की पहल

June 19, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने अधिकारियों को चेताया

June 19, 2026

RECENT ADDA.

संसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के निरीक्षण में सड़क, गार्डवॉल और पुल निर्माण में मिली अनियमितता

June 19, 2026

कृषि, शिक्षा और आजीविका संवर्धन पर जोर, डुमरी में एसयूडी लाइफ फाउंडेशन की पहल

June 19, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने अधिकारियों को चेताया

June 19, 2026

अधिकारियों की गैरहाजिरी से विकास कार्य प्रभावित, चैनपुर प्रखंड में जनप्रतिनिधियों का विरोध

June 19, 2026

वज्रपात से दो बैलों की मौत, चैनपुर की दुखनी देवी के सामने आजीविका का संकट

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.