Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»Muharram 2026: बदलेगा जुलूस का अंदाज, ऐतिहासिक मुहर्रम की तैयारी शुरू
#Trending

Muharram 2026: बदलेगा जुलूस का अंदाज, ऐतिहासिक मुहर्रम की तैयारी शुरू

By Muzaffar HussainJune 17, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: राजधानी रांची में आगामी मुहर्रम 2026 को पूरे उत्साह, शांति और आपसी सौहार्द के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बेहद अहम और आवश्यक बैठक राजधानी के मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट में संपन्न हुई। यह बैठक कमेटी के मुख्य सरपरस्त मोहम्मद सईद की सरपरस्ती और नवनिर्वाचित अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुहर्रम जुलूस के रूट, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद इसलाम ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस को सुचारू और अनुशासित ढंग से संचालित करने के लिए शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन प्रभारियों को मुहर्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, साथ ही उनके सहयोग के लिए सेंट्रल कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से अधिकृत किया गया है ताकि जमीनी स्तर पर कोई समन्वय की कमी न रहे।

समय की पाबंदी और कोर्ट के नियमों का करना होगा सख्ती से पालन

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मुहर्रम के दौरान समय की पाबंदी का पूरा ख्याल रखा जाए। इसके साथ ही, उच्च न्यायालय (High Court) के आदेशों के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उनका और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी द्वारा तय की जाने वाली गाइडलाइन का सभी अखाड़ाधारियों को कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। जुलूस को सुचारू रूप से चलाने के लिए कमेटी 20 जून के बाद विधिवत रूप से एक विशेष गाइडलाइन जारी करेगी।

आज से शुरू होगा दौरा, 19 जून को प्रशासनिक अफसरों संग बैठक

कमेटी ने तय किया है कि 18 जून 2026 को सभी पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों और अखाड़ों का दौरा करेंगे। इस दौरान मुहर्रम से जुड़ी स्थानीय समस्याओं, जैसे सड़क, बिजली और साफ-सफाई का सूचीकरण (लिस्टिंग) किया जाएगा। इसके ठीक बाद, 19 जून 2026 को नगर निगम के प्रशासक, अपर नगर निगम प्रशासक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी, जिसमें इन समस्याओं को रखकर उनके त्वरित समाधान का अनुरोध किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद महफूज गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष अयूब राजा खान, मासूम गद्दी, मोहम्मद अफरोज, खालिद उमर, मोहम्मद शोएब खान, परवेज गुड्डू, मोहम्मद मुजाहिद, वसीम खान, बब्लू भाई, सज्जाद इदरीसी, जमील गद्दी, मोहम्मद उमर खान और मोहम्मद नईम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिना दवा और साइड इफेक्ट के ठीक होगा डिप्रेशन, रिनपास में आई राज्य की पहली एडवांस DTMS मशीन

June 17, 2026

नशा परिवार और समाज को करता है बर्बाद, DLSA कोडरमा ने किया जागरूक

June 17, 2026

भीषण गर्मी के बीच डीवीसी केटीपीएस का बड़ा कदम, श्रमिकों को किया जागरूक

June 17, 2026

RECENT ADDA.

बिना दवा और साइड इफेक्ट के ठीक होगा डिप्रेशन, रिनपास में आई राज्य की पहली एडवांस DTMS मशीन

June 17, 2026

नशा परिवार और समाज को करता है बर्बाद, DLSA कोडरमा ने किया जागरूक

June 17, 2026

भीषण गर्मी के बीच डीवीसी केटीपीएस का बड़ा कदम, श्रमिकों को किया जागरूक

June 17, 2026

झारखंड में मानसून बेअसर : 57 फीसदी कम बरसे बादल, भीषण गर्मी के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

June 17, 2026

गिल-ईशान का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 403 रन का विशाल लक्ष्य

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.