Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»आम लोगों को जल्द मिलेगा न्याय! चाईबासा में स्थायी लोक अदालत पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
Jharkhand

आम लोगों को जल्द मिलेगा न्याय! चाईबासा में स्थायी लोक अदालत पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से स्थायी लोक अदालत (Permanent Lok Adalat) के सुचारू संचालन और उसके प्रभाव को लेकर जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं के लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मोहम्मद शाकिर ने कहा कि स्थायी लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत स्थापित एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद निवारण मंच है। इसका उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित, सुलभ, किफायती और सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत न्यायालयों पर बढ़ते भार को कम करने के साथ-साथ नागरिकों और सेवा प्रदाताओं के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करने का कार्य करती है।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकारिता और उपयोगिता के बारे में जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जा सके और आम लोगों को जल्द न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को सुलभ और प्रभावी न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सचिव रवि चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि स्थायी लोक अदालत विषयक यह जागरूकता कार्यक्रम आम जनता के हित में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार ने भी उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, बैंकिंग संस्थानों, बीमा कंपनियों, परिवहन विभाग, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य जनोपयोगी सेवा विभागों के पदाधिकारी, अधिवक्ता और प्रतिनिधि शामिल हुए।

मौके पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य, पीएलवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेसा अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक होगा आंदोलन : समीर उरांव

June 16, 2026

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

RECENT ADDA.

पेसा अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक होगा आंदोलन : समीर उरांव

June 16, 2026

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला, 24 जून को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.