Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»फैसले की ताकत से बदलेगा शिक्षा का भविष्य! मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष प्रशिक्षण
Jharkhand

फैसले की ताकत से बदलेगा शिक्षा का भविष्य! मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष प्रशिक्षण

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 16, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news:  मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के प्रांगण में मंगलवार को शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन के तहत ‘प्रभावी निर्णय क्षमता’ विषय पर एक दिवसीय गहन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में त्वरित, संतुलित, विवेकपूर्ण एवं नैतिक निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था । ताकि वे कक्षा और विद्यालय परिसर में उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता अविनाश मिश्रा ने सत्र को संबोधित करते हुए आधुनिक शिक्षा पद्धति में शिक्षक की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कक्षा प्रबंधन छात्र अनुशासन, खेल गतिविधियों के संचालन तथा अप्रत्याशित आपातकालीन परिस्थितियों में एक शिक्षक द्वारा निभाए जाने वाले उत्तरदायित्वों पर विस्तार से व्यावहारिक चर्चा की।

शिक्षकों को प्रेरित करते हुए अविनाश मिश्रा ने कहा, “एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ाता, बल्कि वह प्रतिदिन स्कूल परिसर में बच्चों के भविष्य से जुड़े सैकड़ों सूक्ष्म निर्णय लेता है। सही समय पर लिया गया सही और संवेदनशील निर्णय न केवल कक्षा के माहौल को सकारात्मक व अनुशासित बनाता है । बल्कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास की सुदृढ़ नींव भी रखता है।”

प्रशिक्षण सत्र को जीवंत और संवादात्मक बनाने के लिए विभिन्न आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों का उपयोग किया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए खेल और वास्तविक जीवन की जटिल परिस्थितियों पर आधारित ‘केस स्टडीज’ के विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने समूह में कार्य करते हुए संकट के समय तनाव मुक्त रहकर सही निर्णय लेने के व्यावहारिक गुर सीखे। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज की।

शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु चरण वर्मा ने निर्णय लेने की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “कार्यक्षेत्र में कभी-कभी तेजी से लिया गया निर्णय त्रुटिपूर्ण हो सकता है, जिसे बाद में अनुभव और सूझबूझ से सुधारा जा सकता है । परंतु दुविधा में रहकर निर्णय न लेना हमेशा सबसे बड़ी भूल साबित होती है। अनिर्णय की स्थिति संस्था और छात्र दोनों के विकास को बाधित करती है।

वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने दूरदर्शितापूर्ण दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए अपने संबोधन में कहा, “एक श्रेष्ठ और आदर्श निर्णय वही है जो किसी तात्कालिक डर या दबाव में आकर नहीं, बल्कि दीर्घकालिक दूरदृष्टि को ध्यान में रखकर लिया जाए। हमारे शिक्षकों के निर्णय में बच्चों के सुनहरे भविष्य की झलक होनी चाहिए।

कार्यशाला के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण सत्र में उनके सक्रिय व अनुकरणीय योगदान के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम का औपचारिक समापन सामूहिक रूप से गौरवपूर्ण माहौल में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

RECENT ADDA.

घाघरा एसएस हाई स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

June 16, 2026

चट्टी पतरा टोली में वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली

June 16, 2026

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला, 24 जून को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना

June 16, 2026

जारी प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी का हुआ स्वागत, विकास पर हुई चर्चा

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.