Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गोइलकेरा में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौ’त
Jharkhand

गोइलकेरा में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौ’त

By Samsul HaqueJune 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
गोइलकेरा रेल हादसा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में मंगलवार रात एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोइलकेरा के क्रिस्तान टोला, धातकीडीह निवासी सुखराम सांडिल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन संख्या 18110 इतवारी-टाटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से सुखराम सांडिल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पुराना गोइलकेरा की ओर से रेलवे ट्रैक पर चलते हुए फाटक की तरफ आ रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान पहुंचे और एंबुलेंस बुलवाई। हालांकि स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल युवक को करीब एक घंटे तक रेलवे ट्रैक से नहीं हटाया जा सका। इस दौरान युवक ट्रैक पर ही गंभीर अवस्था में पड़ा रहा। घटना के कारण डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा।

बाद में सुखराम सांडिल को गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने पर रात करीब 12 बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता संजय सांडिल और मां राधे सांडिल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फोन के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि सुखराम का व्यवहार अच्छा था और वह मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था। शाम करीब छह बजे उसकी परिवार से फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें उसने घर लौटने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाएगी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कारो थर्मल के पिलपिलो मोड़ पर बिजली पोल लदा ट्रैक्टर पलटा, ठेका मजदूर की मौत

June 10, 2026

साकची से अगवा मासूम आफरीन 14 दिन बाद बरामद, चौंकाने वाली वजह आई सामने

June 10, 2026

कपाली गोलीकांड का दूसरा आरोपी दबोचा गया, विदेशी पिस्टल बरामद

June 10, 2026

RECENT ADDA.

कारो थर्मल के पिलपिलो मोड़ पर बिजली पोल लदा ट्रैक्टर पलटा, ठेका मजदूर की मौत

June 10, 2026

साकची से अगवा मासूम आफरीन 14 दिन बाद बरामद, चौंकाने वाली वजह आई सामने

June 10, 2026

बिहार में रिश्वतखोर मुखिया गिरफ्तार, 1.20 लाख लेते निगरानी टीम ने दबोचा

June 10, 2026

राष्ट्र सर्वोपरि तो फैसले आसान, पीएम मोदी ने गिनाईं 12 साल की बड़ी उपलब्धियां

June 10, 2026

कपाली गोलीकांड का दूसरा आरोपी दबोचा गया, विदेशी पिस्टल बरामद

June 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.