फॉण्ट कनवर्टर NEW

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्य सहस्त्र घट जलाभिषेक, सरयू राय हुए शामिल

Jamshedpur news: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में सहस्त्र घट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर स्थित शिवालय में सहस्त्र घट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गुलजार रहा।

कार्यक्रम में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिवालय में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

संपूर्ण अनुष्ठान पुजारी विनोद पांडेय, अजय तिवारी और राकेश ओझा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन समिति के सक्रिय सदस्य साकेत गौतम और असीम पाठक ने संभाला। सहस्त्र घट जलाभिषेक में मुख्य यजमान के रूप में साकेत गौतम ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर शिव शंकर सिंह, अमित शर्मा, अरुण सिंह, शिवाकांत, राजेश, समरेश, राकेश सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और भगवान शिव से जनकल्याण की प्रार्थना की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram