Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची में SIR पर बड़ा अभियान, 6-7 जून को हर बूथ पर लगेगा कैंप
Jharkhand

रांची में SIR पर बड़ा अभियान, 6-7 जून को हर बूथ पर लगेगा कैंप

6 और 7 जून को रांची के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप लगेगा, जहां अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi:  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान और मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए रांची जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 6 जून और 7 जून 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी के कक्ष संख्या 505 में बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक हुई। बैठक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण चुनावी प्रक्रिया का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम और विवरण मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज हो। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रशासन के अनुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दोनों दिनों सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। वहीं, जो बीएलओ जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, वे सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बूथों पर उपलब्ध रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे।

उपायुक्त ने बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीन कार्यरत बीएलओ की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक अनमैप्ड मतदाता विशेष कैंप तक पहुंचकर अपनी मैपिंग करा सकें। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का सत्यापन करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को देने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी बीएलओ के स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की है कि वे 6 और 7 जून को अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचें, बीएलओ से संपर्क करें और अपनी मैपिंग अवश्य कराएं। प्रशासन का कहना है कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

June 5, 2026

RECENT ADDA.

बालीडीह में तीन आदिवासी युवकों की मौ’त पर उठा बड़ा सवाल, जांच की मांग

June 5, 2026

चास में अवैध भवनों को मिलेगी राहत, 25 तक कराएं नक्शा पास

June 5, 2026

संजय नदी रेल पुल के पास थैले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

June 5, 2026

घर के आंगन में हुई ह’त्या का राज खुला, पांच आरोपी गिरफ्तार, ..जानें कहां?

June 5, 2026

जुगसलाई में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर वार, कार के सीक्रेट बॉक्स से मिले कारतूस

June 5, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.