Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में फिर तपने लगे दिन, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 20 और 23 मई को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
#Trending

झारखंड में फिर तपने लगे दिन, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 20 और 23 मई को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

By Muzaffar HussainMay 19, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को भीषण गर्मी से जो राहत मिली थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। राज्य के आसमान से बादल छंटते ही सूरज के तल्ख तेवर दिखने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मंगलवार को पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा चढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, राजधानी रांची में भी सुबह से ही तीखी धूप निकली, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही लोग उमस और पसीने से बेहाल नजर आए। रांची का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही तापमान अभी सामान्य के आसपास है, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राहत के बाद आफत की चेतावनी : मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

राहत की बात यह है कि इस साल मई के महीने में झारखंड के लोगों को अब तक वैसी झुलसाने वाली गर्मी नहीं झेलनी पड़ी है जैसी अमूमन पड़ती है। बीच-बीच में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम को सुहाना बनाए रखा। लेकिन अब मौसम साफ होने से गर्मी रफ्तार पकड़ रही है।

इसी बीच, मौसम केंद्र रांची ने आने वाले दिनों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 20 मई और 23 मई को राज्य के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में मौसम फिर करवट लेगा। इस दौरान तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने की भी आशंका है। मौसम की इस तल्खी को देखते हुए विभाग ने बाकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

कहीं बारिश से मिली राहत, तो कहीं पारा 41 के पार

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो राज्य के कई हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा गुमला के ठेठईटांगर में 50.3 मिलीमीटर दर्ज की गई, जिसने वहां के मौसम को बेहद खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा सिमडेगा के बानो में 30.6 मिमी, सिमडेगा शहर में 14.6 मिमी और नामकुम में 7.7 मिमी पानी बरसा। इसी वजह से गुमला राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दूसरी तरफ, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, चाईबासा में 40.4 डिग्री और बोकारो में 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे इन जिलों में लोग दोपहर को घरों में कैद रहने पर मजबूर दिखे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तंगहाली को मात देकर देवासी ने साधा सोने पर निशाना, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मान

May 19, 2026

महिंद्रा थार से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

May 19, 2026

दिल्ली में राहुल से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान, रिम्स-2 और नए मेडिकल कॉलेजों का सौंपा ब्लूप्रिंट

May 19, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में फिर तपने लगे दिन, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 20 और 23 मई को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

May 19, 2026

तंगहाली को मात देकर देवासी ने साधा सोने पर निशाना, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मान

May 19, 2026

महिंद्रा थार से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

May 19, 2026

दिल्ली में राहुल से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान, रिम्स-2 और नए मेडिकल कॉलेजों का सौंपा ब्लूप्रिंट

May 19, 2026

IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए डीआईजी, गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को तुरंत रिलीव करने को कहा

May 19, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • झारखंड में फिर तपने लगे दिन, धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 20 और 23 मई को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • तंगहाली को मात देकर देवासी ने साधा सोने पर निशाना, बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मान
  • महिंद्रा थार से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
  • दिल्ली में राहुल से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान, रिम्स-2 और नए मेडिकल कॉलेजों का सौंपा ब्लूप्रिंट
  • IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए डीआईजी, गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को तुरंत रिलीव करने को कहा

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.