Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी!
Adda More..

HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी!

By Samsul HaqueMay 18, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkata: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। एचसीएल ने मैनेजर समेत विभिन्न कैडरों में कुल 70 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है।

पदों का विवरण और कैडर

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 70 पदों को भरा जाना है, जिनमें डिप्टी मैनेजर के 38 पद, मैनेजर के 16 पद और सीनियर मैनेजर के 16 पद शामिल हैं।

  • डिप्टी मैनेजर (38 पद): माइनिंग से 7, जियोलॉजी से 2, पर्यावरण प्रबंधन से 3, सुरक्षा एवं अग्नि सेवाएं से 4, खनिज प्रसंस्करण से 3, इलेक्ट्रिकल से 4, मैकेनिकल से 4, सिविल से 3, प्रणालियां से 1, वित्त से 4, कॉर्पोरेट संचार से 1 और सामग्री एवं अनुबंध (एम एंड सी) से 2 पद हैं।

  • मैनेजर (16 पद): जियोलॉजी से 3, इलेक्ट्रिकल से 5, इंस्ट्रूमेंटेशन से 3, मैकेनिकल से 2, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से 2 और वित्त से 1 पद है।

  • सीनियर मैनेजर (16 पद): माइनिंग से 5, मैकेनिकल से 2, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से 1, मानव संसाधन (HR) से 4, फाइनेंस से 2, और सामग्री एवं अनुबंध से 2 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें और शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार लिंक सक्रिय होने के बाद एचसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग (खनन, पर्यावरण, मैकेनिकल, सिविल आदि), ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा, या एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सीए (CA) या आईसीडब्ल्यूए (ICWA) की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। पदों के अनुसार, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 से 9 वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा डिप्टी मैनेजर के लिए 40 वर्ष, मैनेजर के लिए 42 वर्ष और सीनियर मैनेजर के लिए 47 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर होगी और आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

पद का नाम मासिक सैलरी (रुपये में)
डिप्टी मैनेजर ₹50,000 से ₹1,60,000
मैनेजर ₹60,000 से ₹1,80,000
सीनियर मैनेजर ₹70,000 से ₹2,00,000

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और एचसीएल के आंतरिक कर्मचारियों को इस शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे

May 15, 2026

घर की ये 4 पुरानी चीजें सोख रही हैं आपकी तरक्की, जानें वास्तु के नियम

May 13, 2026

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को सजेगा सौभाग्य का दरबार, जानें शुभ मुहूर्त!

May 13, 2026

RECENT ADDA.

मानगो में पानी के लिए हाहाकार; सरयू राय ने निगम को घेरा, बोले- स्थिति सार्वजनिक करे प्रशासन

May 18, 2026

HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी!

May 18, 2026

बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले: 7वां वेतन आयोग मंजूर, महिलाओं को हर महीने ₹3000!

May 18, 2026

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प; पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

May 17, 2026

रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एक ही रात में 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

May 17, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • मानगो में पानी के लिए हाहाकार; सरयू राय ने निगम को घेरा, बोले- स्थिति सार्वजनिक करे प्रशासन
  • HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 70 पदों पर भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी!
  • बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले: 7वां वेतन आयोग मंजूर, महिलाओं को हर महीने ₹3000!
  • जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प; पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
  • रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एक ही रात में 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.