Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
Jharkhand

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पिछले दो दिनों के भीतर चार मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
By Samsul HaqueMay 15, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMC) एक बार फिर अपनी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। गुरुवार और शुक्रवार के बीच अस्पताल परिसर में हुई चार मौतों ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने, इलाज में देरी तथा अस्पताल की अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण मरीजों की जान चली गई। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Read more: हजारीबाग में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन; सिस्टम हुआ शर्मसार

परिजनों की शिकायत: हर वार्ड की व्यवस्था चरमराई

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई वार्डों में आवश्यक संसाधनों की कमी है, वहीं गंभीर स्थिति में लाए गए मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में हजारीबाग शहर के महावीर स्थान निवासी पवन कुमार अग्रवाल शामिल हैं, जिनकी मौत समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण होने का आरोप लगाया गया है। दूसरी मृतका कटकमसांडी प्रखंड के बंझिया गांव निवासी शोभा देवी (पति दीना यादव) थीं। वहीं तीसरी मृतका शिवपुरी निवासी सरिता कुमारी (पति मनजीत कुमार) बताई जा रही हैं। चौथी मौत एक अन्य व्यक्ति की हुई है। बताया जा रहा है कि शोभा देवी की मौत के बाद उनका नवजात शिशु भी गंभीर स्थिति में था।

सदर विधायक पहुंचे अस्पताल

इस संवेदनशील मामले की जानकारी जैसे ही हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद को मिली, वे तत्काल अस्पताल पहुंचे। विधायक ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने विधायक के समक्ष स्वास्थ्य व्यवस्था की कई खामियां भी गिनाईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए मृतक शोभा देवी के नवजात शिशु को बेहतर इलाज के लिए अपने निजी खर्च पर क्षितिज अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, नवजात की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। विधायक ने न केवल तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई, बल्कि बच्चे के आगे के संपूर्ण इलाज का खर्च भी स्वयं उठाने की बात कही।

अस्पताल परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हो, वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर आम लोगों का भरोसा लगातार कमजोर होता जा रहा है और यह बेहद चिंताजनक विषय है।

डीसी से मामलों की जांच की मांग

विधायक ने अस्पताल अधीक्षक एवं उपायुक्त (DC) से संबंधित चिकित्सकों से बातचीत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मामले को सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी संख्या में लोग जुटे रहे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। कई लोगों ने कहा कि अस्पताल में संसाधनों की कमी, कर्मियों की उदासीनता और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इधर, लगातार सामने आ रहे आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Read more: हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026

NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: अब 21 जून को फिर से होगा एग्जाम, NTA ने जारी की डेट!

May 15, 2026

मनोहरपुर में शराब के नशे में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

May 14, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026

तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे

May 15, 2026

भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!

May 15, 2026

मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
  • महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!
  • तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे
  • भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!
  • मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.