Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
#Trending

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

By Muzaffar HussainMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

खूंटी/रनिया: झारखंड में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खूंटी पुलिस को रविवार तड़के एक सफलता हाथ लगी है। खूंटी और गुमला जिले की सरहद पर स्थित भालूटोली इलाके में रनिया पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध डोडा (अफीम का छिलका) से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कुल 50 बोरा डोडा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

तड़के 4 बजे एसपी की गुप्त सूचना पर एक्शन

ऑपरेशन की शुरुआत रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। खूंटी पुलिस अधीक्षक (SP) ऋषभ गर्ग को एक सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि भालूटोली के पास नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एसडीपीओ (SDPO) क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार और पुलिस बल की एक टीम तुरंत रवाना की गई।

अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

पुलिस टीम जब भालूटोली पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू की, तो वहां मौजूद तस्करों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को अपनी ओर आते देख ट्रक चालक, खलासी और डोडा खरीदने आए संदिग्ध लोग घने जंगलों और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने जब गहन तलाशी ली, तो सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कई बोरे मिले। इसके साथ ही मौके पर खड़े ट्रक से भी डोडा की खेप बरामद हुई हालांकि अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि बरामद डोडा को जप्त कर लिया गया है और अब ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि डोडा की यह खेप स्थानीय खेतों से लाई गई थी या इसे किसी दूसरे राज्य में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

मादक पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध नशा कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Illegal Doda Seized Jharkhand Jharkhand Narcotics Seizure News Khunti Police Drug Raid Opium Husk Smuggling Khunti Rania Police Station Action अवैध डोडा बरामद खूंटी पुलिस कार्रवाई झारखंड नशा तस्करी समाचार तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा रनिया थाना पुलिस
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

रांची -: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले फ्लैट को किराये पर देने वाले 232 लाभुकों को नगर निगम का नोटिस ##

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.