फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

K. Durga Rao, Saraikela. सांसद जोबा माझी ने रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के सुदूर गांव पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर का दौरा किया। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद का इन गांवों में आगमन हुआ। सांसद के

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao, Saraikela.

सांसद जोबा माझी ने रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुदू पंचायत के सुदूर गांव पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर का दौरा किया। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद का इन गांवों में आगमन हुआ। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की व्यवस्था बहाल करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि वह क्षेत्र की वास्तविक स्थिति जानने और लोगों की परेशानियों को समझने के उद्देश्य से सुदूर गांवों में पहुंची हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है और वह वर्ष में कम-से-कम एक बार हुदू पंचायत का दौरा अवश्य करेंगी। सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी आवश्यक कार्य अथवा समस्या के लिए वे दूरभाष या व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान पोड़ाडीह गांव में आंधी-तूफान के कारण गिरे बिजली पोल की शिकायत मिलने पर सांसद ने मौके से ही संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर जल्द समाधान का निर्देश दिया।

पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अक्सर केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है। इस पर सांसद ने कहा कि भले वह हर समय सशरीर उपस्थित न रह पाएं, लेकिन दूरभाष के माध्यम से हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

मौके पर हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram