फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरायकेला में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का जोरदार धरना प्रदर्शन

Saraikela news: सरायकेला जिला मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिले में बढ़ते बिजली एवं पेयजल संकट को

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela news: सरायकेला जिला मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिले में बढ़ते बिजली एवं पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जताई। धरना का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने किया।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी और सूखे जैसे हालात के बीच जिले के लोग लगातार बिजली कटौती और जल संकट से परेशान हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रहे हैं।
जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने प्रशासन को जिले के करीब 300 खराब पड़े चापाकलों की सूची सौंपते हुए उन्हें अविलंब ठीक कराने की मांग की। उन्होंने बिजली बिलों में कथित गड़बड़ी और स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ बिजली बिल माफी की बात करती है, जबकि दूसरी ओर गरीब परिवारों को भारी बकाया राशि के बिल भेजे जा रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। नेताओं ने कहा कि यह धरना केवल शुरुआती चेतावनी है और जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
धरना-प्रदर्शन में दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, अनंतराम टुडु, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, युवा नेता ईचागढ़ गणेश मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितिका मुखी, सारथी महतो, अनिता पारित, अनीशा सिन्हा, सुनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram