फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

चाईबासा में महिला से छेड़छाड़ मामला, आरोपी गिरफ्तार जेल भेजा गया

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर किरीबुरू थाना में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले को लेकर किरीबुरू थाना में कांड संख्या 07/2026 दिनांक 7 मई 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। वह रंजीत कुमार सिंह का पुत्र है और मेघाहातुबुरू न्यू कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 105/6 का निवासी बताया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने, अभद्र व्यवहार करने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता ने किरीबुरू थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Advertisement

Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram