फॉण्ट कनवर्टर NEW

99.2% के साथ चितेश सरकार का कमाल, ICSE में बने राज्य के सेकेंड टॉपर

Chaibasa news: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चितेश सरकार को शनिवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा परिसर में सम्मानित किया गया। चितेश सरकार, संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा के छात्र हैं और वरिष्ठ

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चितेश सरकार को शनिवार को जिला बार एसोसिएशन चाईबासा परिसर में सम्मानित किया गया। चितेश सरकार, संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा के छात्र हैं और वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार के पुत्र हैं।
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू तथा अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में चितेश सरकार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, कैसर परवेज, अमिताभ सरकार, नंदा सिन्हा, ताज खान, सुकुमार दरिपा, राजा राम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, सुनील छाबड़ा, अरुण प्रजापति, आशीष सिन्हा, राजेश नाग, शरण पान, अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram