फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रेलवे में हेल्थ क्रांति: डिजिटल सिस्टम से तेज और पारदर्शी इलाज शुरू

Chaibasa news: भारत सरकार के रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब देश के सभी 128 रेलवे अस्पताल और 582 स्वास्थ्य इकाइयां पूरी तरह से एचएमआईएस (डिजिटल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: भारत सरकार के रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल नीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब देश के सभी 128 रेलवे अस्पताल और 582 स्वास्थ्य इकाइयां पूरी तरह से एचएमआईएस (डिजिटल सिस्टम) पर कार्य कर रही हैं।
नई व्यवस्था के तहत कागज आधारित प्रक्रिया को समाप्त कर डिजिटल सिस्टम को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को एकल संपर्क बिंदु बनाया गया है। साथ ही सभी मंडलीय रेलवे और संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।
ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में लाभदायक बताया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी, जिससे कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह अद्यतन रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram