फॉण्ट कनवर्टर NEW

ई-रिक्शा पर सवार होकर वोट देने पहुंचीं महुआ मोइत्रा, बोलीं— ‘यह लोकतंत्र बचाने की जंग’

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का उत्साह बुधवार को चरम पर दिखा, जब नदिया जिले के करीमपुर में महुआ मोइत्रा एक अलग ही अंदाज में मतदान करने पहुंचीं। महुआ मोइत्रा किसी लग्जरी कार के बजाय एक साधारण ई-रिक्शा (टोटो) पर सवार होकर

महुआ मोइत्रा

अपनी भाषा में पढ़ें

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का उत्साह बुधवार को चरम पर दिखा, जब नदिया जिले के करीमपुर में महुआ मोइत्रा एक अलग ही अंदाज में मतदान करने पहुंचीं। महुआ मोइत्रा किसी लग्जरी कार के बजाय एक साधारण ई-रिक्शा (टोटो) पर सवार होकर करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचीं। उनकी इस सादगी और तेवर ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

Read more: फिर मुसीबत में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, अब ममता के दरबार में लगेगी क्लास

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महुआ मोइत्रा ने सीधा हमला निर्वाचन आयोग पर बोला। उन्होंने कहा कि “हां, निर्वाचन आयोग ने मुझे मोटरसाइकिल से आने की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए मुझे इस वैकल्पिक साधन का सहारा लेना पड़ा।” उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा दावा किया कि मतदाता सूची से करीब 27 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। मोइत्रा ने कहा कि जिन लोगों के नाम सूची में हैं, वे इस बार 100 प्रतिशत मतदान करके इस अन्याय का जवाब देंगे।

Read more: बिहार एसआईआर विवाद: महुआ मोइत्रा ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की

महुआ ने इस चुनाव को सीधे तौर पर “लोकतंत्र बचाने की लड़ाई” करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भारी आक्रोश है और लोग इस बार “बदले की भावना” के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं ताकि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को कड़ा संदेश दिया जा सके। उनके अनुसार, मतदाताओं की बड़ी भागीदारी यह साबित करेगी कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। नदिया के इस मतदान केंद्र पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जो महुआ के दावों के अनुरूप भारी मतदान प्रतिशत की ओर इशारा कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram