फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हंगामा, बुलडोजर चला

Bokaro news : बोकारो के सेक्टर-12 स्थित हनुमान नगर इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे के पास बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की जमीन पर अवैध रूप से बने पक्के निर्माण को

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news : बोकारो के सेक्टर-12 स्थित हनुमान नगर इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

नेशनल हाईवे के पास बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की जमीन पर अवैध रूप से बने पक्के निर्माण को हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ अतिक्रमणकारी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए।

बीएसएल की इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के मकान और बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा था। बीएसएल द्वारा ऐसे अवैध कब्जों को हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहे हैं। बुधवार को भी इसी कड़ी में बुलडोजर के साथ टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा करने लगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड के जवानों ने स्थिति को संभाला और विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सीमेंट और लोहे की छड़ों से बनी ऊंची दीवार को ध्वस्त कर दिया।

बताया गया है कि बीएसएल की जमीन पर अवैध कब्जा कर लोग न केवल पक्के मकान बना रहे हैं, बल्कि बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का भी मुफ्त में उपयोग कर रहे हैं। इससे कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram