फॉण्ट कनवर्टर NEW

अब हर बुधवार लगेगा जनता दरबार, महापौर का बड़ा ऐलान

Bokaro news :- बुधवार को चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर भोलू पासवान , उपमहापौर पूजा कुमारी एवं वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे। जनता दरबार में सभी वार्डों से आए आम नागरिकों की समस्याओं का

अपनी भाषा में पढ़ें

 Bokaro news :- बुधवार को चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर भोलू पासवान , उपमहापौर पूजा कुमारी एवं वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे।

जनता दरबार में सभी वार्डों से आए आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑनलाइन फॉर्म भर दिया गया।

इसके अतिरिक्त पानी से संबंधित 3 आवेदन, जन्म-मृत्यु से संबंधित 8 आवेदन तथा पानी कनेक्शन से जुड़े 20 आवेदन प्राप्त हुए जिनके लिए सभी को ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया।

ज्यादातर आवेदन सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित प्राप्त हुए। इस पर माननीय महापौर द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही सभी वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके फलस्वरूप सभी वार्डों में सड़क और नाली की समस्या का समाधान हो जाएगा।”
इस जनता दरबार में चास नगर निगम के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram