फॉण्ट कनवर्टर NEW

संस्कृत ओलंपियाड में DPS बोकारो का धमाका, 92 गोल्ड संग रचा इतिहास

Bokaro news: हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान व गणित सहित विभिन्न विषयों में अपनी मेधाविता का परचम लहराने वाले डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) बोकारो के विद्यार्थियों ने देवभाषा संस्कृत पर भी अपनी मजबूत पकड़ का परिचय एक बार फिर दिया है। इंटरनेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन (आईओएफ) की ओर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान व गणित सहित विभिन्न विषयों में अपनी मेधाविता का परचम लहराने वाले डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) बोकारो के विद्यार्थियों ने देवभाषा संस्कृत पर भी अपनी मजबूत पकड़ का परिचय एक बार फिर दिया है। इंटरनेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन (आईओएफ) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड 2025-26 में छात्र-छात्राओं ने सफलता के पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सर्वाधिक 92 स्वर्ण पदक, 47 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 176 विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक कामयाबी दर्ज की है। कुल पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1, तो छह ने जोनल रैंक 1 हासिल कर दमदार प्रदर्शन किया। जिन पांच छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल रैंक 1 पाई, उनमें कक्षा 6 की आराध्या कुमारी, मानवी शेखर व शांभवी, कक्षा 9 के अनीश राज और 10वीं के अभिनव मंडल के नाम शामिल हैं। वहीं, जोनल रैंक 1 पाने वाले विद्यार्थियों में सातवीं कक्षा के सात्विक रूपम द्विवेदी एवं सर्वज्ञ नारायण और कक्षा 8 से आदिरा दीप, नैन्सी कुमारी, प्रतीक राज एवं शताक्षी सिंह शामिल हैं।

बुधवार को विद्यालय में आयोजित एसेंबली के दौरान प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर के सभी टॉपरों को प्रमाण-पत्र देकर व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्राचार्य ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही इसी प्रकार लगन व परिश्रम से विद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देवभाषा संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है, जिसकी वैज्ञानिकता आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। विद्यार्थियों में इसकी गहन जानकारी और इस दिशा में इस प्रकार की प्रतिभागिता आवश्यक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram