फॉण्ट कनवर्टर NEW

बहन के पैसों के लिए पिता से उलझा बेटा, विवाद बढ़ा तो उतारा मौ’त के घाट

रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के हाराटांड़ इलाके में खून के रिश्ते उस वक्त शर्मसार हो गए, जब एक नशे और जुए की लत में डूबे बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के हाराटांड़ इलाके में खून के रिश्ते उस वक्त शर्मसार हो गए, जब एक नशे और जुए की लत में डूबे बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय कमल साहू जुआ खेलने का आदी था। स्थानीय लोगों की मानें तो कमल अक्सर जुए में बड़ी रकम हार जाता था और फिर उन पैसों की भरपाई के लिए अपने पिता गोविंद साहू पर दबाव बनाता था। पिछले कुछ दिनों से घर में इसी बात को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ था।

विवाद की असली वजह कमल की बहन के पास आए कुछ पैसे थे। बताया जा रहा है कि वह रकम पिता गोविंद साहू के पास सुरक्षित रखी गई थी। कमल की नजर उन्हीं पैसों पर थी और वह लगातार पिता से वे पैसे उसे सौंपने की जिद कर रहा था।

कुदाल से किए तबाड़तोड़ वार

बुधवार को यह विवाद इतना गहरा गया कि घर में चीख-पुकार मच गई। पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हो रही थी, तभी अचानक गुस्से से पागल हुए कमल ने पास ही रखी कुदाल उठाई और अपने पिता पर हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार गोविंद साहू के शरीर पर किए। हमला इतना घातक था कि गोविंद साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भागने की फिराक में था कातिल बेटा, पुलिस ने दबोचा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कमल साहू मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस सक्रिय हुई। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जुए जैसी सामाजिक बुराई ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram