फॉण्ट कनवर्टर NEW

MGM अस्पताल में सनसनी: इलाजरत युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

जमशेदपुर। MGM थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां इलाजरत एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। MGM थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां इलाजरत एक युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान परसुडीह निवासी 25 वर्षीय अरशद आलम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से एचआईवी के इलाज के लिए अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती था। उसे वार्ड के पार्ट-1 में बेड नंबर 419 पर रखा गया था। परिजनों के अनुसार अरशद नशे का आदी था और इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अरशद ने अपनी मां से शौच के लिए जाने की बात कही और बेड से उठकर बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसकी मां ने शोर मचाया। अस्पताल कर्मियों और परिजनों ने दौड़कर देखा तो वह नीचे गिरा हुआ था और गंभीर रूप से घायल था।

आनन-फानन में उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही MGM थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से भी घटना के समय की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर जानकारी ली जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक मरीज इतनी आसानी से चौथी मंजिल तक पहुंचकर इस तरह का कदम कैसे उठा सका।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram