फॉण्ट कनवर्टर NEW

जुगसलाई में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, बिष्टुपुर की शिवानी की हुई पहचान

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के काबली कब्रिस्तान के पास झाड़ियों वाले सुनसान इलाके में पेड़ से लटका मिला युवती का शव अब पहचाना जा चुका है। मृतका की पहचान बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी 17 वर्षीय शिवानी कुमारी, पिता सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के काबली कब्रिस्तान के पास झाड़ियों वाले सुनसान इलाके में पेड़ से लटका मिला युवती का शव अब पहचाना जा चुका है। मृतका की पहचान बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी 17 वर्षीय शिवानी कुमारी, पिता सुरेश कुमार के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काबली कब्रिस्तान के समीप एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर सूचना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान मृतका की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में हुई, जो बिष्टुपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि वह जुगसलाई के इस सुनसान इलाके तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram