फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोराबादी इलाके में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, पुराने तारों को केबल से बदलेगा बिजली विभाग

रांची: राजधानी के कोकर डिवीजन अंतर्गत मोराबादी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 1 मार्च का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। बिजली विभाग ने घोषणा की है कि RMCH सब डिवीजन के तहत आने वाले कई प्रमुख क्षेत्रों में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के कोकर डिवीजन अंतर्गत मोराबादी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 1 मार्च का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। बिजली विभाग ने घोषणा की है कि RMCH सब डिवीजन के तहत आने वाले कई प्रमुख क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

कब से कब तक रहेगी कटौती

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यानी कुल 6 घंटों तक इन इलाकों में बिजली का संकट रहेगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम, जैसे पानी भरना या मोबाइल चार्ज करना, सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें।

कौन से इलाके होंगे प्रभावित

बिजली गुल होने से मुख्य रूप से दुर्गावती चौक, मंडा टांड़ मस्जिद गली, खलिहान गली और हरिहर सिंह रोड से जुड़े ट्रांसफार्मर क्षेत्र प्रभावित होंगे।

क्यों ली जा रही है कटौती

बिजली विभाग आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है। इसके अंतर्गत एलटी के पुराने नंगे तारों को हटाकर सुरक्षित कवर केबल लगाया जाएगा और नए पोल खड़े किए जाएंगे। विभाग ने इस विकास कार्य में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram