Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»एक्शन मोड में झारखंड पुलिस : उग्रवाद और जघन्य अपराधों के खिलाफ DGP ने कसी कमर
#Trending

एक्शन मोड में झारखंड पुलिस : उग्रवाद और जघन्य अपराधों के खिलाफ DGP ने कसी कमर

फरार अपराधियों पर घोषित होगा इनाम, कुर्की-जब्ती की तैयारी तेज
By Muzaffar HussainFebruary 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड की नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्र ने राज्य की कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में डीजीपी ने स्पष्ट संकेत दिए कि अपराध और उग्रवाद के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। बैठक में फरार अपराधियों की धरपकड़ से लेकर उग्रवादियों को मुख्यधारा में लाने तक के कई कड़े निर्देश दिए गए हैं।

फरार अपराधियों की अब खैर नहीं

डीजीपी ने निर्देश दिया कि धमकी, लेवी वसूली, आगजनी और तोड़फोड़ जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जो अपराधी कानून की पहुंच से बाहर हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाए और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

इंटेलिजेंस और डिजिटल निगरानी पर जोर

बैठक का मुख्य केंद्र आसूचना (Intelligence) तंत्र को मजबूत करना रहा। डीजीपी ने कहा कि स्थानीय नेटवर्क और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाए। साथ ही, डिजिटल निगरानी को सुदृढ़ कर अपराधियों की हर हरकत पर नजर रखी जाए। विशेष रूप से जमानत पर रिहा हुए उग्रवादियों और अपराधियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वे दोबारा अपराध की दुनिया में कदम न रख सकें।

उग्रवाद के खिलाफ ‘दोहरी रणनीति’

झारखंड में उग्रवाद की कमर तोड़ने के लिए पुलिस दोतरफा हमला करेगी। एक तरफ नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी लाई जाएगी, तो दूसरी तरफ सरकार की आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लक्ष्य स्पष्ट है—भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना और हिंसा फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करना।

इन अपराधों पर रहेगी पैनी नजर

डीजीपी ने केवल उग्रवाद ही नहीं, बल्कि आम जनता को प्रभावित करने वाले अपराधों जैसे लूट, हत्या, चोरी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट (POCSO) और साइबर अपराध की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी रेंज आईजी और डीआईजी को निर्देश दिया कि वे खुद फील्ड में उतरें, प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करें और लंबित कांडों के निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजी अभियान टी. कंदसामी, एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक, आईजी साकेत कुमार सिंह (CRPF) सहित राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पलामू, लातेहार और हजारीबाग जैसे संवेदनशील जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस रणनीति का हिस्सा बने।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.