फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुनावी सख्ती में पुलिस का एक्शन, नशे में चालक दबोचे गए

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में पुलिस की सख्ती चरम पर है। 22 फरवरी 2026 की रात चुनावी सतर्कता के तहत चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने न सिर्फ बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करने वाली थार

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में पुलिस की सख्ती चरम पर है। 22 फरवरी 2026 की रात चुनावी सतर्कता के तहत चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने न सिर्फ बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करने वाली थार को दबोचा, बल्कि शराब के नशे में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में छापेमारी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक विद्या शंकर की निगरानी में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के अमृत पार्क गरगा पुल चेक पोस्ट के पास सघन जांच की जा रही थी।
— ‘पापा’ लिखी थार ने तोड़ा बैरिकेड, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे :
रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट की ओर से आ रही काले रंग की थार गाड़ी, जिसकी नंबर प्लेट पर डिजाइन बनाकर ‘पापा’ लिखा गया था, को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी और चास की ओर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह खुद को बचा सके। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक शराब के नशे में पाया गया। जांच में गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BN 4141 सामने आया। थार में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 33/26, दिनांक 22.02.2026 के तहत धारा 281/132/109/221/352/3(5) बीएनएस एवं 185 एमवी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
— टाटा पंच के चालक ने भी किया हंगामा :
इसी चेकिंग के दौरान टाटा पंच कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BA 5612) को रोका गया। चालक शराब के नशे में मिला। जब वाहन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई तो चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति जांच अधिकारी से उलझ गए और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 22.02.2026 के तहत धारा 132/109/221/352/3(5) बीएनएस एवं 185 एमवी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
—- चार आरोपी गिरफ्तार :
गिरफ्तार आरोपियों में थार चालक शिव कुमार (27 वर्ष), भगवती कॉलोनी, चास, नितेश कुमार (26 वर्ष), बिहार कॉलोनी, चास, पंच चालक अशोक कुमार (31 वर्ष), बिहार कॉलोनी, चास व मिथलेश कुमार ठाकुर (20 वर्ष), बिहार कॉलोनी, चास शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram