फॉण्ट कनवर्टर NEW

लंबित निर्माण कार्य और कम व्यय पर नाराजगी, प्रखंडों को शीघ्र कार्रवाई के आदेश

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देशक, जिला

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्देशक, जिला ग्रामीण विकास शाखा सुनीला खालको, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो, प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदगांव, झींकपानी, आनंदपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, जगन्नाथपुर, कुमारडूंगी एवं गुदड़ी सहित सभी प्रखंडों के 15वें वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयक, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता, मनरेगा) तथा आवास योजना के प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों का ऑडिट कार्य 26 फरवरी 2026 तक डीटीआई चाईबासा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। छह प्रखंडों में ज्ञान केंद्र के लिए राशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निर्माण पूर्ण कर फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

15वें वित्त आयोग की अनाबद्ध एवं आबद्ध निधि में योजनाएं तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अधिकतम व्यय सुनिश्चित करने को कहा गया। पंचायत स्तर पर आबद्ध निधि के कम व्यय को लेकर नोआमुंडी प्रखंड की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी, सोशल ऑडिट कार्रवाई प्रतिवेदन, लंबित योजनाओं की पूर्णता, मानव दिवस सृजन, प्रति ग्राम पांच योजनाओं का क्रियान्वयन, 100 दिनों का रोजगार, दीदी बाड़ी योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने या नियमानुसार व्यय की गई राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram