Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»NH निर्माण में लापरवाही? चाईबासा में डायवर्सन के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौ’त
Jharkhand

NH निर्माण में लापरवाही? चाईबासा में डायवर्सन के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौ’त

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में एनएच निर्माण की लापरवाही ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान। डायवर्सन के गड्ढे में गिरने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा।
By Samsul HaqueFebruary 16, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
चाईबासा सड़क हादसा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

अंधेरे में काल बना ‘डायवर्सन’ का गड्ढा

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय कुमार साहू और उसके प्रतिनिधियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले सड़क पर डायवर्सन बनाने के नाम पर गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब तक वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए और न ही निर्माण कार्य को गति दी गई।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर स्लैग बिछा दिया गया है, परंतु नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से पूरे इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक धूल पहुंच रही है। लोगों का आरोप है कि लगातार धूल उड़ने से सांस और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, फिर भी निर्माण एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

ठेकेदार का पक्ष: ‘अनुमति का इंतजार’

इस मामले में ठेकेदार के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शर्मा ने स्वीकार किया कि सड़क पर पांच स्थानों पर डायवर्सन के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे का काम लंबित है। हालांकि, इस बयान के बाद विभागीय समन्वय और निर्माण कार्य की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव हो तथा मृतक के परिजनों की पहचान कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.