फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

NH निर्माण में लापरवाही? चाईबासा में डायवर्सन के गड्ढे में गिरकर बुजुर्ग की मौ’त

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही

चाईबासा सड़क हादसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

अंधेरे में काल बना ‘डायवर्सन’ का गड्ढा

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय कुमार साहू और उसके प्रतिनिधियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले सड़क पर डायवर्सन बनाने के नाम पर गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब तक वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए और न ही निर्माण कार्य को गति दी गई।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर स्लैग बिछा दिया गया है, परंतु नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने से पूरे इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक धूल पहुंच रही है। लोगों का आरोप है कि लगातार धूल उड़ने से सांस और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, फिर भी निर्माण एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

ठेकेदार का पक्ष: ‘अनुमति का इंतजार’

इस मामले में ठेकेदार के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शर्मा ने स्वीकार किया कि सड़क पर पांच स्थानों पर डायवर्सन के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे का काम लंबित है। हालांकि, इस बयान के बाद विभागीय समन्वय और निर्माण कार्य की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव हो तथा मृतक के परिजनों की पहचान कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram