फॉण्ट कनवर्टर NEW

पप्पू यादव को बड़ी राहत: 31 साल पुराने केस में मिली जमानत, पर जेल में रहेंगे!

Patna: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने उन्हें 31 साल पुराने एक आपराधिक मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, इस राहत के बावजूद पप्पू

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने उन्हें 31 साल पुराने एक आपराधिक मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, इस राहत के बावजूद पप्पू यादव फिलहाल बेऊर जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे, क्योंकि एक अन्य मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पप्पू यादव को भारी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल से व्हीलचेयर पर अदालत लाया गया। दोपहर 2 बजे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 के समक्ष सुनवाई शुरू हुई। यह मामला साल 1995 का है, जिसमें उन पर मकान कब्जा करने और जालसाजी के आरोप लगे थे। शुक्रवार को इसी मामले में पुलिस ने उन्हें पटना के मंदिरी इलाके से आधी रात को गिरफ्तार किया था।

इस खबर को भी पढ़ें : Pappu Yadav Arrested: 31 साल पुराने मकान विवाद में नपे सांसद, समर्थकों का हंगामा

गौरतलब है कि पप्पू यादव की जमानत पर सोमवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण न्यायिक कार्यों को स्थगित कर दिया गया था। सुरक्षा कारणों से अदालत बंद होने की वजह से मामला एक दिन के लिए टल गया था।

जमानत मिलने के बाद भी पप्पू यादव की रिहाई में रोड़ा उनकी गिरफ्तारी के वक्त हुआ हंगामा बना है। गिरफ्तारी के दौरान पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस और पप्पू यादव के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक अलग प्राथमिकी दर्ज की है। अब बुधवार को इस नए मामले में सुनवाई होनी है, तब तक सांसद को रिमांड पर जेल में ही समय बिताना होगा। पप्पू यादव पिछले तीन दिनों से सलाखों के पीछे हैं और उनके समर्थकों की नजरें अब बुधवार की सुनवाई पर टिकी हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जमशेदपुर में उबाल, राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram