Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू
Jharkhand

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

नन्ही मुस्कानों को सुरक्षित भविष्य देने की पहल : गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण पुनः आरंभ
Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 31, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chainpur (Gumla): जारी प्रखंड सहित गुमला जिले में नन्हे बच्चों की सेहत, सुरक्षा और मुस्कान को संवारने के उद्देश्य से हैबिट चेंज अभियान के दूसरे चरण के कार्यक्रम का दिनों 28 जनवरी से पुनः आरंभ कर दिया गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शुरू किया गया यह अभियान, पहले चरण की सफलता को देखते हुए दोबारा प्रारंभ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ रसोई, साफ-सुथरे परिसर और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिले, ताकि बचपन से ही उनमें अच्छी आदतों का विकास हो सके।

अभियान के तहत प्रत्येक दिन जिले में न्यूनतम 24 आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। LS, CDPO, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा प्रतिदिन आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का मानना है कि बच्चों में हैबिट चेंज होने से न केवल वे स्वयं साफ-सुथरे और सुरक्षित रहना सीखेंगे, बल्कि उनके परिजन भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।

“बच्चे साफ रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे” इसी सोच के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों से इस अभियान की मजबूत शुरुआत की गई है, जिसमें बच्चों एवं केंद्रों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।दूसरे चरण का यह अभियान 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का प्रयास है कि यह पहल केवल एक अभियान न रहकर, बच्चों और परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लेकर आए और गुमला जिले के हर बच्चे को स्वस्थ एवं सुरक्षित बचपन मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

RECENT ADDA.

बुढ़मू पुलिस ने सोलर पैनल चोरी  मामले मे गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा गया

July 13, 2026

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.