फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांग्रेस ने खोले पत्ते, नगर परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित

Chaibasa news: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों से समिति के सदस्यों द्वारा बारी-बारी से साक्षात्कार लिया गया। सभी उम्मीदवारों के विचार और योजनाओं को सुनने के बाद समिति ने आपसी सहमति से नगर परिषद चाईबासा से राधा मोहन बनर्जी और नगर परिषद चक्रधरपुर से अनुप्रिया सोय के नाम पर मुहर लगाई।

इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार दोनों नगर परिषदों के लिए कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि दोनों प्रत्याशी संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।

बैठक में समिति के सदस्य विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकु, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बरराय चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन तौहिद आलम, वरीय कांग्रेसी राजेश शुक्ला, नगर परिषद चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय तथा नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर उपस्थित थे।

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ रही है और संगठन पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram