Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डोरंडा रिवर साइड पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Jharkhand

डोरंडा रिवर साइड पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर डोरंडा रिवर साइड इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, हरमू नदी चौड़ी करने के लिए मकान और स्कूल ध्वस्त किए गए।
By Samsul HaqueJanuary 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजधानी रांची के डोरंडा रिवर साइड इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। रिसलदार नगर से सटे हरमू नदी किनारे बुलडोजर से अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। इस दौरान कई मकानों के साथ-साथ एक स्कूल भवन को भी ध्वस्त किया गया।

प्रशासन की यह कार्रवाई हरमू नदी को उसके मूल स्वरूप में लाने और नदी को चौड़ा करने के उद्देश्य से की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

इस खबर को भी पढ़ें : डोरंडा में बुलडोजर का ‘भेदभाव’? गरीब की दुकान साफ, रसूखदारों पर रहम!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलडोजर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए एक-एक कर अतिक्रमण हटाती जा रही है। एक निजी एकेडमी स्कूल भवन को पूरी तरह जमींदोज किया जा रहा है। कुछ दिनों के लिए इस भवन पर कार्रवाई रुकी थी, लेकिन अब दोबारा हाई कोर्ट के निर्देश के बाद इसे गिराने का आदेश दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि 4 तारीख को झारखंड हाई कोर्ट में इस संबंध में रिपोर्ट जमा की जानी है, इसी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। जो भी निर्माण नदी क्षेत्र में अतिक्रमण की श्रेणी में आ रहे हैं, उन्हें हटाया जा रहा है।

बुलडोजर की लगातार आवाज और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से इलाके में दहशत और हलचल का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नदी किनारे किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रामगढ़ चुटूपालू घाटी हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने मचाई तबाही

July 1, 2026

इतिहास का वह काला दिन जब सिराजुद्दौला की हत्या ने अंग्रेजों के हाथों में सौंप दी भारत की चाबी

July 1, 2026

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 तक सस्ता, घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

July 1, 2026

RECENT ADDA.

रामगढ़ चुटूपालू घाटी हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने मचाई तबाही

July 1, 2026

पाक में तालिबान के ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई आतंकी ठिकाने तबाह करने का दावा

July 1, 2026

पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर मारा, इंश्योरेंस के पैसों पर 20 साल की ऐश

July 1, 2026

क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? जानिए इसके पीछे की असल वजह

July 1, 2026

शादी का कार्ड छपवाते समय इन वास्तु नियमों का रखें खास ध्यान

July 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.