फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कैंसर मरीज के लिए जीवनदायी पहल, सुनील आनंद का 54वां एसडीपी डोनेशन

Jamshedpur: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए अपना 54वां सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) दान किया। उनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव (ओ-) एक दुर्लभ रक्त समूह है, जिसके दाताओं की संख्या बहुत कम होती है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए अपना 54वां सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) दान किया। उनका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव (ओ-) एक दुर्लभ रक्त समूह है, जिसके दाताओं की संख्या बहुत कम होती है। विभिन्न ब्लड बैंकों में उनके दान को मिलाकर यह उनका 54वां रक्तदान एवं एसडीपी दान है।

ब्लड बैंक के बुलावे पर सुनील आनंद ने यह दान किया। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयासों से एसडीपी दान से पहले दाता को पूर्ण चेकअप कराना पड़ता है और उसके प्लेटलेट्स काउंट कम से कम डेढ़ लाख से अधिक होना चाहिए। डोनेशन की पूरी प्रक्रिया, जांच सहित लगभग एक घंटे में पूरी हो जाती है। सुनील आनंद ने कहा कि रक्त को बर्बाद न किया जाए, बल्कि जरूरतमंद को दान किया जाए। रक्त और जीवन दोनों ही अत्यंत बहुमूल्य हैं, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यदि किसी को रक्त की जरूरत हो तो केवल रक्त ही चढ़ाया जा सकता है, अन्य कोई चीज उसकी जान नहीं बचा सकती। इसलिए रक्त को बचाएं और जरूरतमंद तक पहुंचाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram