Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब: शिमला-मनाली में पैर रखने की जगह नहीं, 5 घंटे का लंबा जाम
India

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब: शिमला-मनाली में पैर रखने की जगह नहीं, 5 घंटे का लंबा जाम

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। शिमला और मनाली के होटलों में 80% ऑक्यूपेंसी हो चुकी है। भारी ट्रैफिक के कारण कुफरी और फागू की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।
By Samsul HaqueJanuary 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
हिमाचल प्रदेश बर्फबारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Shimla (Himachal Pradesh): हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर सफ़ेद चादर बिछते ही देशभर से पर्यटकों ने देवभूमि का रुख कर लिया है। शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल इस वक्त पूरी तरह ‘पैक’ हैं। जैसे-जैसे बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल हो रही हैं, सैलानी नालदेहरा, कुफरी, महासू पीक और डलहौजी जैसी जगहों पर बर्फ का आनंद लेने पहुँच रहे हैं। लेकिन इस ‘स्नो रश’ ने सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ा दिया है।

ट्रैफिक जाम ने छुड़ाए पसीने

पुलिस प्रशासन के अनुसार, अकेले शिमला में रोजाना 12,000 से 15,000 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसका असर यह है कि छराबड़ा, कुफरी और फागू के बीच भीषण ट्रैफिक जाम लग रहा है। जिस सफर को एक घंटे में पूरा होना चाहिए, वहां अब चार से पांच घंटे लग रहे हैं। सैलानी बर्फ में स्केटिंग, स्नो स्कूटर और पैराग्लाइडिंग का आनंद तो ले रहे हैं, लेकिन सड़कों पर फंसना उनकी यात्रा को थकान भरा बना रहा है।

होटलों में ‘नो रूम’ की स्थिति

शिमला और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि शिमला में चार साल बाद ऐसी बर्फबारी हुई है, जिससे अगले 15-20 दिनों तक अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। वीकेंड पर भीड़ शत-प्रतिशत होने की संभावना है, इसलिए पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे बिना एडवांस बुकिंग के पहाड़ों का रुख न करें।

मनाली में अटल टनल खुलने का इंतजार

मनाली में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। पतलीकूहल और 15-मील के पास ट्रैफिक रेंग रहा है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बीआरओ और स्थानीय प्रशासन तेजी से बर्फ हटाकर सोलंग नाला और अटल टनल को जोड़ने वाली सड़कों को बहाल कर रहा है। एक-दो दिन में इन प्रमुख स्थलों के खुलने से मनाली शहर पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। फिलहाल सैलानी डलहौजी और चंबा की वादियों में यॉक राइडिंग और स्नोमैन बनाकर अपनी छुट्टियों को यादगार बना रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : जहां सूरज भी धुंध में खो जाए, बादलों के ऊपर बसी है अनिनी वैली

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEET-UG रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच, दोबारा होगा एग्जाम

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.