Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कैरव गांधी केस में चौंकाने वाला सच, पुलिस स्टीकर बना अपहरण का हथियार
Jharkhand

कैरव गांधी केस में चौंकाने वाला सच, पुलिस स्टीकर बना अपहरण का हथियार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 27, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news:हर के बहुचर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने स्पष्ट दावा किया है कि कैरव गांधी को पुलिस के लगातार दबाव के कारण अपहरणकर्ताओं को छोड़ना पड़ा। अपहरणकर्ता ने पुलिस लगे स्टीकर वाले गाड़ी का प्रयोग किया था। इससे वे शहर से बचकर निकल गये थे।

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी ने कहा कि कैरव पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है।एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद से ही पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों, इनपुट और संभावित ठिकानों के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता कैरव को किसी अन्य स्थान पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीमों को सतर्क किया गया और संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई, जिससे अपहरणकर्ताओं पर दबाव काफी बढ़ गया।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी की आशंका के चलते अपहरणकर्ता घबरा गए और जीटी रोड पर चौपारण–बरही खंड के बीच देर रात कैरव गांधी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैरव को सकुशल बरामद किया और परिजनों के आग्रह पर उन्हें सुरक्षित उनके आवास तक पहुंचाया।

प्रेसवार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि इस कांड में “आधा काम पूरा हो चुका है” और शेष कार्रवाई तेजी से की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस कांड से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि अपहरण के दिन पुलिस को सूचना मिली थी कि कांदरबेड़ा इलाके में कुछ लोगों ने कैरव की कार को रोका था और किसी बहाने से उन्हें अपने साथ ले गए थे। बताया गया कि अपहरणकर्ता पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं डीजीपी स्तर से की जा रही थी। झारखंड के बाहर भी कई जगहों पर पुलिस टीमों ने छापेमारी की, जिसके चलते अपहरणकर्ता लगातार लोकेशन बदलने की कोशिश में थे। बढ़ते दबाव के बीच ही उन्होंने कैरव को छोड़ने का फैसला किया।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि कैरव गांधी के परिवार के सदस्यों से बातचीत हुई है और कुछ अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं, हालांकि फिरौती की रकम को लेकर परिजनों ने कोई विवरण साझा नहीं किया है। इस मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 05/2026, दिनांक 13 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1) और 140(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी के दावे के अनुसार, कैरव गांधी का सुरक्षित छूटना पुलिस की रणनीति और दबाव का नतीजा है और जल्द ही पूरे कांड का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.