फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में झामुमो की ताकत में जबरदस्त इजाफा; सैकड़ों युवाओं ने लिया सदस्यता

Lohardaga News: झारखंड की राजनीति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपना आधार लगातार बढ़ा रहा है। ताजा घटनाक्रम में लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: झारखंड की राजनीति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपना आधार लगातार बढ़ा रहा है। ताजा घटनाक्रम में लोहरदगा जिले के सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा जताते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मोज्जमिल अहमद के नेतृत्व में रांची पहुंचे समर्थक

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम का नेतृत्व झामुमो के लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समर्थक लोहरदगा से रांची पहुंचे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत रूप से झामुमो परिवार में शामिल कराया।

जनहित की नीतियों का बढ़ा आकर्षण

सदस्यता ग्रहण के दौरान विनोद पांडे ने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि आज लोग स्वतः स्फूर्त होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का काम करें। वहीं, नवागत सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे

लोहरदगा से झामुमो का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कुमार मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियस एक्का, मो. गुफरान, तौसीफ रजा, नूर मो., तौफीक आलम, तबरेज खान और अरुण टोप्पो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि लोहरदगा जैसे महत्वपूर्ण जिले में इस स्तर पर सदस्यता अभियान चलना झामुमो के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत है, जो भविष्य के चुनावों में निर्णायक साबित हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram